सोलन बना देश का पांचवा सबसे अमीर जिला
सार
इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 के अनुसार हिमाचल प्रदेश का सोलन जिला प्रति व्यक्ति GDP के मामले में देश का पांचवां सबसे समृद्ध जिला बनकर उभरा है। सोलन की प्रति व्यक्ति आय 8.10 लाख रुपये दर्ज की गई है, जो हिमाचल प्रदेश की औसत 2.83 लाख रुपये की प्रति व्यक्ति आय से करीब तीन गुना अधिक है। सोलन की आर्थिक मजबूती में Baddi-Barotiwala-Nalagarh (BBN) औद्योगिक क्षेत्र की अहम भूमिका है।
प्रकाशित: ()3 मिनट476 शब्द

