सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल
सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल

Published:

कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर शंभूवाला के पास हादसा, नाहन मेडिकल कॉलेज जाते समय हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शंभूवाला के पास शनिवार को हुआ।

जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान शंभूवाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

शिलाई से नाहन आ रहे थे पिता-पुत्र

पुलिस के अनुसार हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। नाहन पुलिस टीम को दुर्घटना की सूचना करीब सुबह 11 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने 68 वर्षीय सामिया राम पुत्र ढोंटू राम, निवासी डोहर, डाकघर क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, उनके बेटे जगपाल पुत्र स्वर्गीय सामिया राम का उपचार नाहन मेडिकल कॉलेज में जारी है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

नाहन पुलिस अब हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक किसी अन्य वाहन से टकराई थी या फिर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद संपर्क मार्ग पर जा पहुंची।

मौके पर मौजूद लोगों से भी दुर्घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी सिरमौर ने दी जानकारी

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें