हिमाचल में बीएसएनएल को मिली नई रफ्तार, 4जी लॉन्च के बाद कांगड़ा-चंबा में 75 हजार नए उपभोक्ता जुड़े

हिमाचल में बीएसएनएल को मिली नई रफ्तार, 4जी लॉन्च के बाद कांगड़ा-चंबा में 75 हजार नए उपभोक्ता जुड़े
हिमाचल में बीएसएनएल को मिली नई रफ्तार, 4जी लॉन्च के बाद कांगड़ा-चंबा में 75 हजार नए उपभोक्ता जुड़े

Published:

4जी नेटवर्क विस्तार और किफायती योजनाओं से बढ़ा भरोसा, ग्रामीण क्षेत्रों में सिम अपग्रेड और जागरूकता अभियान जारी

किफायती योजनाओं और 4जी नेटवर्क के विस्तार के चलते भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक बार फिर उपभोक्ताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा-चंबा क्षेत्र में 4जी सेवाएं शुरू होने के बाद बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

4जी सेवा के विस्तार के बाद क्षेत्र में करीब 75 हजार नए उपभोक्ता बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़े हैं। इसके साथ ही मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर लगभग 3.51 लाख पहुंच गई है।

बीएसएनएल कांगड़ा-चंबा के सीनियर महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि 4जी सेवा शुरू होने से पहले क्षेत्र में बीएसएनएल का मोबाइल ग्राहक आधार करीब 2.75 लाख था, जो अब बढ़कर 3.51 लाख के आसपास पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि बेहतर नेटवर्क सुविधा और उपभोक्ता केंद्रित योजनाओं के कारण लोगों का रुझान बीएसएनएल की ओर बढ़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी सिम अपग्रेड अभियान

डॉ. मौर्या ने बताया कि बीएसएनएल ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। कई क्षेत्रों में 4जी नेटवर्क उपलब्ध होने के बावजूद कुछ उपभोक्ता अभी भी पुराने 3जी सिम या ऐसे मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं जो 4जी तकनीक को सपोर्ट नहीं करते।

ऐसे उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर संपर्क कर 4जी सिम अपग्रेड कराने और 4जी समर्थित मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे उपभोक्ता बेहतर नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

कॉल ड्रॉप समस्या का तकनीकी समाधान जारी

कॉल ड्रॉप की समस्या को लेकर सीनियर महाप्रबंधक डॉ. विपिन मौर्या ने कहा कि यह एक तकनीकी विषय है। खराब मौसम, सिग्नल फेडिंग और अलग-अलग दूरसंचार नेटवर्क के बीच इंटरकनेक्टिविटी जैसी वजहों से कभी-कभी कॉल ड्रॉप की स्थिति बनती है।

उन्होंने बताया कि जहां से भी कॉल ड्रॉप या नेटवर्क संबंधी शिकायतें प्राप्त होती हैं, वहां बीएसएनएल की तकनीकी टीम जांच कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क अनुभव देने के लिए लगातार तकनीकी सुधार और नेटवर्क विस्तार पर काम कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें