मानसून में भी कांगड़ा घाटी में पर्यटकों की रौनक, पर्यटन विभाग ने सुरक्षा को लेकर जारी की एडवाइजरी

मानसून में भी कांगड़ा घाटी में पर्यटकों की रौनक, पर्यटन विभाग ने सुरक्षा को लेकर जारी की एडवाइजरी
मानसून में भी कांगड़ा घाटी में पर्यटकों की रौनक, पर्यटन विभाग ने सुरक्षा को लेकर जारी की एडवाइजरी

Published:

मैकलोडगंज, धर्मकोट, पालमपुर और बीड़ में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही, नदी-नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से बचने की अपील

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में मानसून के बीच भी पर्यटन गतिविधियां जारी हैं। बारिश के मौसम में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मैकलोडगंज, धर्मकोट, पालमपुर और बीड़ जैसे पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।

हालांकि मानसून के दौरान भूस्खलन, अचानक जलस्तर बढ़ने और खराब मौसम की संभावनाओं को देखते हुए जिला पर्यटन विभाग ने पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है।

पर्यटन स्थलों पर बनी हुई है अच्छी आवाजाही

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि मानसून सीजन में भी कांगड़ा घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि जून महीने की तुलना में पर्यटकों की संख्या कम जरूर है, लेकिन पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार मानसून के दौरान बेहतर फुटफॉल दर्ज किया जा रहा है।

नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से बचने की अपील

पर्यटन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।

विनय धीमान ने कहा कि यदि किसी स्थान पर जाना जरूरी हो तो पहले मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें।

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर पर्यटक अपनी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण पर भी दिया जोर

जिला पर्यटन अधिकारी ने पर्यटकों से प्राकृतिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि पर्यटक पर्यटन स्थलों पर कचरा न फैलाएं और प्लास्टिक समेत अन्य अपशिष्ट को अपने साथ वापस लेकर जाएं।

इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हिमालयी क्षेत्रों के जल स्रोतों और प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

होटल संचालकों को भी दिए गए निर्देश

विनय धीमान ने बताया कि मानसून को लेकर सरकार द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देश होटलियर एसोसिएशनों के माध्यम से होटल संचालकों तक पहुंचा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही होटल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें मौसम संबंधी सावधानियों की जानकारी देने पर चर्चा होगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें