बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत की लोहे की रेलिंग में आया करंट, 25 वर्षीय युवक की मौत

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत की लोहे की रेलिंग में आया करंट, 25 वर्षीय युवक की मौत
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत की लोहे की रेलिंग में आया करंट, 25 वर्षीय युवक की मौत

Published:

दधोल कलां गांव में काम करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम; परिवार ने खोया इकलौता बेटा

जिले के घुमारवीं उपमंडल की दधोल पंचायत के दधोल कलां गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें करंट लगने से 25 वर्षीय युवक पंकज की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पंकज शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर की छत पर किसी काम से गया था। इसी दौरान छत पर लगी लोहे की रेलिंग में अचानक करंट आने से उसका हाथ रेलिंग से छू गया और उसे जोरदार बिजली का झटका लगा।

करंट लगने के बाद छत से गिरा युवक

करंट लगने से पंकज अपना संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल घुमारवीं रेफर कर दिया।

अस्पताल में उपचार के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिवार का इकलौता बेटा था पंकज

इस हादसे के बाद दधोल कलां गांव में मातम छा गया है। पंचायत प्रधान पुरुषोत्तम ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि पंकज अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द फौरी राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में मदद मिल सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर छत की लोहे की रेलिंग में करंट कैसे आया और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें