ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम भुक्की बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम भुक्की बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार
ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम भुक्की बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

Published:

पहले टाटा ऐस से मिली 162.640 किलो भुक्की, फिर आरोपियों की निशानदेही पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरामद हुई 290.020 किलो और

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) बरामद की है। इस मामले में पंजाब के होशियारपुर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन हीरेमठ ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह ऊना पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी नशा विरोधी कार्रवाइयों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई पहली खेप

एसपी सचिन हीरेमठ के अनुसार, 30 और 31 जुलाई की मध्यरात्रि थाना मैहतपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ फतेहपुर मंदिर के समीप ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी कर रहे थे।

रात करीब 12:10 बजे पुलिस ने पंजाब नंबर की टाटा ऐस (PB-08 BW-9122) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में रखी आठ बोरियों से 1 क्विंटल 62 किलो 640 ग्राम भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) बरामद हुई।

पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से वाहन चालक जोगा सिंह (41) निवासी दिनोवाल खुर्द, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर तथा उसके साथी हरप्रीत सिंह (28) निवासी गांव पंडोरी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को अहम जानकारी दी।

निशानदेही पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिली दूसरी खेप

आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लमलेहड़ा क्षेत्र में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली। वहां से साढ़े 14 बोरियों में भरी 2 क्विंटल 90 किलो 20 ग्राम भुक्की बरामद की गई।

इस तरह पहली और दूसरी बरामदगी को मिलाकर कुल 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम भुक्की पुलिस ने जब्त कर ली। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

एसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में भुक्की कहां से लाई गई थी, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करेगी। साथ ही नशे के कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें