पंचायत चौकीदार यूनियन ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह का किया सम्मान, दैनिक भोगी बनाने के फैसले पर जताया आभार

Published:

लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर पंचायत राज मंत्री, सचिव और इंटक उपाध्यक्ष पूर्ण चंद का किया सम्मानित

पंचायत चौकीदार यूनियन ने पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को चौकीदारों को दैनिक भोगी बनाए जाने के निर्णय पर सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह फैसला लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पंचायत चौकीदारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

सचिव पंचायती राज का भी जताया आभार

यूनियन के सदस्यों ने सचिव पंचायती राज को भी सम्मानित किया और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने में उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के पंचायत चौकीदारों में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा

यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत चौकीदार वर्षों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे और अब उनकी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों और जरूरतमंद वर्गों के हित में ऐसे निर्णय लेती रहेगी।

इंटक उपाध्यक्ष पूर्ण चंद का भी किया सम्मान

इस अवसर पर इंटक हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद को भी सम्मानित किया गया। यूनियन ने चौकीदारों की मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पंचायत चौकीदार यूनियन के प्रधान प्रेम वर्धन, महासचिव बलदेव चौहान, उपप्रधान कुलदीप सिंह, रमेश शर्मा, गुमान, तुलजू देवी, अश्वनी बुगवान, बलराज नेगी, रविंद्र कुमार, सुभाष सिंह, सुरेश कुमार, संजय कुमार, संजीव ठाकुर, संजय कैंथला, प्यारे लाल, गोल्डी, संतोष,

जोगेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार, राजेश मंगल, इंदर सिंह, हरिश, विनोद कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें