आनी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार, डॉक्टर दंपती की मौत

आनी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार, डॉक्टर दंपती की मौत
आनी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार, डॉक्टर दंपती की मौत

Published:

राणाबाग-देहुरी सड़क पर करोईगाड़ के पास खाई में गिरी कार, बेटी घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

उपमंडल आनी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। हादसा राणाबाग-देहुरी सड़क पर करोईगाड़ के समीप हुआ, जहां पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने के बाद कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 10:15 बजे हुआ। हादसे के समय कार संख्या HP 92 A 4300 में आनी के अमरबाग निवासी डॉक्टर बृज लाल, उनकी पत्नी सुनीता और बेटी भव्या सवार थे।

कार पर गिरे पत्थर, वाहन हुआ अनियंत्रित

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में डॉक्टर बृज लाल (60) और उनकी पत्नी सुनीता (54) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी भव्या (18) घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए आनी अस्पताल पहुंचाया गया है।

रामपुर के निजी अस्पताल में कार्यरत थे डॉक्टर

मृतक डॉक्टर बृज लाल रामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे की सूचना के बाद हल्का पटवारी की ओर से भी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें