मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

सिरमौर में 19 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मौत; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

सार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 19 वर्षीय बीएमएस तृतीय वर्ष के छात्र प्रारब्ध शुक्ला ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

2 मिनट
सिरमौर में 19 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मौत; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

आईआईएम के नए कैंपस में बीएमएस तृतीय वर्ष का छात्र था प्रारब्ध शुक्ला, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के नए कैंपस में बीएमएस तृतीय वर्ष के 19 वर्षीय छात्र प्रारब्ध शुक्ला ने शुक्रवार को हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारब्ध मूलरूप से प्रियदर्शनी कॉलोनी महंगाव, जबलपुर (मध्य प्रदेश) का रहने वाला था।

प्रारब्ध ने आत्महत्या क्यों की, फिलहाल इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार, छात्र कुछ समय से डिप्रेशन में था और इसकी दवाएं भी ले रहा था। हालांकि, मौके से न तो कोई दवाई मिली और न ही सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

पिता के फोन नहीं उठाने पर वार्डन को किया कॉल

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को प्रारब्ध के पिता प्रोफेसर अनुपम शुक्ला उसके मोबाइल पर लगातार कॉल कर रहे थे। कई बार फोन करने के बावजूद जब छात्र ने कॉल रिसीव नहीं की तो उन्होंने हॉस्टल वार्डन से संपर्क किया।

पिता के कहने पर वार्डन तुरंत छात्र के कमरे के पास पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर वार्डन ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो छात्र फर्श पर पड़ा हुआ था। कपड़े का फंदा खुलने के बाद वह फर्श पर गिर गया था।

इसके बाद प्रबंधन के कर्मचारी कमरे में पहुंचे और छात्र को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, छात्र के कमरे से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले में हर पहलू से गहराई से छानबीन कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • आत्महत्या
  • छात्र
  • हॉस्टल
  • डिप्रेशन
  • आईआईएम
  • जबलपुर

इस खबर को शेयर करें