मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

श्री नैना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों की तैयारियां शुरू, भव्य सजावट में जुटे हरियाणा के 20 कारीगर

सार

बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर की भव्य सजावट का कार्य हरियाणा की जेबीडी संस्था द्वारा करवाया जा रहा है, जिसमें करीब 20 कारीगर जुटे हैं।

TV Incharge

2 मिनट
श्री नैना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों की तैयारियां शुरू, भव्य सजावट में जुटे हरियाणा के 20 कारीगर

हरियाणा की जेबीडी संस्था करवा रही मंदिर की सजावट, फूलों की लड़ियों और लाइटों से सजेगा माता जी का दरबार

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। नवरात्रों से पहले माता जी के दरबार की भव्य सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है।

श्री नैना देवी मंदिर की सजावट का कार्य हरियाणा की समाजसेवी संस्था जेबीडी द्वारा करवाया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा से करीब 20 कारीगर श्री नैना देवी पहुंचे हैं, जो मंदिर की भव्य सजावट में जुटे हुए हैं।

इस बार मंदिर की सजावट विभिन्न प्रकार के फूलों, फूलों की लड़ियों और लाइटों से की जा रही है। हरियाणा से आए कारीगरों के अनुसार माता श्री नैना देवी के दरबार की सजावट का कार्य तीन से चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

नवरात्रों से पहले पूरी होगी सजावट

स्थानीय पुजारी मनीष शर्मा ने बताया कि इस बार भी शारदीय नवरात्रों के दौरान माता जी के दरबार की भव्य सजावट की जाएगी। इसके लिए सजावट का कार्य शुरू हो चुका है और नवरात्रों से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे शारदीय नवरात्रों के दौरान माता के दरबार में पहुंचकर नवरात्र पूजन में शामिल हों।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • नवरात्र
  • श्री नैना देवी
  • मंदिर सजावट
  • हरियाणा
  • कारीगर
  • धार्मिक उत्सव
  • शक्तिपीठ
  • फूलों की लड़ियाँ
  • शारदीय नवरात्र
  • धार्मिक आयोजन

इस खबर को शेयर करें