मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष तथ्यहीन बयानबाजी से करें परहेज, विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड रखें सामने: शगुन दत्त शर्मा

सार

कांग्रेस प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने समीरपुर से जल शक्ति विभाग के सब-डिवीजन के स्थानांतरण की अधिसूचना सार्वजनिक करने की मांग करते हुए भाजपा नेताओं से विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सामने रखने को कहा।

TV Incharge

2 मिनट
भाजपा जिलाध्यक्ष तथ्यहीन बयानबाजी से करें परहेज, विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड रखें सामने: शगुन दत्त शर्मा

समीरपुर से जल शक्ति विभाग के सब-डिवीजन के स्थानांतरण की अधिसूचना सार्वजनिक करने की मांग, विधायक सुरेश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य गिनाए

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा ने हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि समीरपुर से जल शक्ति विभाग का कौन-सा सब-डिवीजन स्थानांतरित हुआ है, इसकी अधिसूचना भाजपा जिलाध्यक्ष सार्वजनिक करें।

शगुन दत्त शर्मा ने यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि समीरपुर में अब तक कौन-सा सब-डिवीजन कार्यरत था और उसमें कितने कर्मचारी तैनात थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के जिला अध्यक्ष से तथ्यहीन और गैरजरूरी बयानबाजी की अपेक्षा नहीं की जाती। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से गलत तथ्य प्रस्तुत करने के लिए माफी मांगने की बात कही।

भोरंज में हुए विकास कार्य गिनाए

शगुन दत्त शर्मा ने दावा किया कि विधायक सुरेश कुमार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई नए आयाम स्थापित हुए हैं।

उन्होंने समीरपुर पाठशाला के अपग्रेडेशन, करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण, समीरपुर-मटलाना सड़क के लिए 78 लाख रुपये, संगरोह-पुंग सड़क के लिए 68 लाख रुपये और अवाहदेवी के सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के कार्यों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि पंजोत में सामुदायिक भवन और लाइब्रेरी सहित कई अन्य विकास कार्य भी करवाए गए हैं।

भाजपा नेताओं से रिपोर्ट कार्ड सामने रखने को कहा

शगुन दत्त शर्मा ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि समीरपुर क्षेत्र में बड़े स्तर पर उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है और जल्दबाजी में जारी किए जा रहे बयान तथ्यों से परे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें