1500 रुपये की गारंटी को लेकर पालमपुर में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, सरकार पर साधा निशाना

1500 रुपये की गारंटी को लेकर पालमपुर में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, सरकार पर साधा निशाना
1500 रुपये की गारंटी को लेकर पालमपुर में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, सरकार पर साधा निशाना

Published:

महिलाओं ने चुनावी वादे पूरे करने की उठाई मांग, शांता कुमार बोले- संगठन मजबूत हो रहा, कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जुटना होगा

कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की गारंटी समेत अन्य चुनावी वादे पूरे न किए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पालमपुर में आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

रैली में विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रदेश भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यालय पालमपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनावी वादे जल्द पूरे करने की मांग उठाई।

पालमपुर भाजपा मंडल महामंत्री ग्रामीण रंजना भट्ट ने कहा कि 1500 रुपये देने की गारंटी के नाम पर महिलाओं को ठगा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद जनवरी से प्रत्येक बहन के खाते में 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन करीब दो वर्ष बाद भी कई महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला है।

अब पात्रता की शर्त लगाए जाने से महिलाओं में रोष है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ऐसी कोई शर्त नहीं बताई गई थी। उन्होंने कहा कि पालमपुर में मातृशक्ति का प्रदर्शन सरकार को अपना वादा याद दिलाने और महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की राशि पहुंचाने की मांग को लेकर किया गया है। रंजना भट्ट ने चेतावनी दी कि महिलाओं का बढ़ता आक्रोश आने वाले समय में सामने आएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पालमपुर मंडल में संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा समेत पूरा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

प्रदेश भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर के प्रयासों से पालमपुर को भाजपा का मजबूत किला बनाने की दिशा में काम हुआ है। शांता कुमार ने कहा कि वह वर्ष 1951 से पार्टी से जुड़े हैं और जनसंघ से लेकर जनता पार्टी तथा भाजपा तक संगठन के विकास के साक्षी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा का स्वर्ण युग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिमाचल में अभी कुछ कमी है, जिसे कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरा करना होगा।

पंचायती राज चुनावों का जिक्र करते हुए शांता कुमार ने दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा है और कई जिला परिषदों में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि चुनावी परिणाम संकेत दे रहे हैं कि कांग्रेस का प्रभाव घट रहा है और भाजपा मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को सेवा तथा संगठन के माध्यम से निरंतर योगदान देना होगा।

शांता कुमार ने कहा कि आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। उन्होंने पार्टी के शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा कि 1951-52 में भाजपा के पास न संसाधन थे और न राजनीतिक प्रभाव।

कार्यकर्ताओं को लाठियां खानी पड़ती थीं, गिरफ्तारियां होती थीं और चुनावों में जमानत तक जब्त हो जाती थी। उन्होंने कहा कि पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं, देशभक्ति की विचारधारा और मूल्य आधारित राजनीति के तीन प्रमुख आधारों पर आगे बढ़ी है और इन सिद्धांतों को कभी नहीं भूलना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल और पालमपुर भाजपा के लिए जीत की दिशा में तैयार हो रहे हैं। अपने आगामी चुनाव को संभवतः जीवन का अंतिम चुनाव बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पालमपुर और हिमाचल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा होना चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें