6 किलो चरस मामले में नूरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, J&K से 'किंगपिन' गिरफ्तार; 3 राज्यों में फैला था जाल

Published:

नूरपुर।

हिमाचल प्रदेश की नूरपुर जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस की स्पेशल टीम (CIA नूरपुर) ने पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के कठुआ से नशा तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के 'किंगपिन' को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कुलभूषण वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 22 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने कठुआ (J&K) में दबिश देकर विजय कुमार उर्फ वीके (VK) को उसके घर से गिरफ्तार किया। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि नशे की बड़ी खेप इसी आरोपी तक पहुँचाई जानी थी।

इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए नूरपुर पुलिस पिछले कई महीनों से कड़ियाँ जोड़ रही थी। कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 6.044 किलोग्राम चरस बरामद की थी।

मौके पर मंडी जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था (FIR No. 206/2025)। गहन जांच के बाद मुख्य कड़ी शुभकरण (निवासी जवाली, कांगड़ा) को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। शुभकरण से पूछताछ के आधार पर इस पूरे रैकेट के असली मास्टरमाइंड विजय कुमार (VK) को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया।

तीन राज्यों में फैला था नेटवर्क

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फैले एक बहुत बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। यह गिरोह न केवल चरस की तस्करी कर रहा था, बल्कि युवाओं की रगों में जहर घोलने का काम बड़े स्तर पर कर रहा था।

नशा मुक्त समाज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सरगना को पकड़ लिया है। अब इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें