एलपीजी वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें- अपूर्व देवगन

Published:

मंडी।

व्यावसायिक रसोई गैस (एलपीजी) के वितरण को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की।

इसमें एलपीजी सिलेण्डरों की आपूर्ति, वितरण प्रणाली में आ रही समस्याओं तथा उनके त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को समय पर सिलेण्डर उपलब्ध करवाने के लिए सभी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल बनाए रखें। उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं सर्वमान्य हल के लिए सभी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने उपभोक्ताओं का भी आह्वान किया कि वे आवश्यकता पड़ने पर ही गैस की बुकिंग करें। आम जनता से अपील की गई कि वे अनावश्यक पैनिक बुकिंग या गैस सिलेंडर का भंडारण न करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि एलपीजी के अनाधिकृत भंडारण या अधिक मूल्य लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए, जिला के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की जा रही है। हाल ही में सरकाघाट में 13 तथा ढलवान में दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

बैठक का संचालन जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बृजेंद्र पठानिया ने किया। उन्होंने बताया कि जिला में 24 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू और व्यावसायिक गैस उपलब्ध करवाई जा रही है।

बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक गौरव जौहर तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एरिया मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि जिला में घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपाली शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशवीर कुमार, प्रारंभिक शिक्षा हरि चंद, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक गौरव जौहर, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी पवन कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी

उपस्थित रहे। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एरिया मैनेजर नवीन कुमार वीसी के माध्यम से जुड़े।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें