एंट्री टैक्स विवाद: पंजाब के कड़े तेवरों के आगे बैकफुट पर सुक्खू सरकार! दरों पर पुनर्विचार की तैयारी

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर पैदा हुआ विवाद अब अंतरराज्यीय टकराव में बदल गया है। पंजाब सरकार के कड़े एतराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बाद अब हिमाचल की सुक्खू सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है।

ताजा कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई है और सरकार अब टैक्स दरों पर पुनर्विचार करने की योजना बना रही है।

संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और बातचीत के बाद एक 'लिबरल पॉलिसी' (उदार नीति) लाने पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि, सरकार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है, लेकिन जनता की सुविधा और पड़ोसी राज्यों के साथ सौहार्द बनाए रखने के लिए नियमों में बदलाव की गुंजाइश तलाशी जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी दूरभाष पर चर्चा की है।

जहाँ एक ओर सरकार समझौते की राह पर है, वहीं कैबिनेट के भीतर से तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'अपरिपक्वता' का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि गलत फैसलों के कारण हिमाचल की पूरे देश में जग हंसाई हो रही है।

विधायक सुधीर शर्मा और रणधीर शर्मा ने कहा कि टैक्स में की गई यह बढ़ोतरी पूरी तरह गलत है और इसका खामियाजा हिमाचल के अपने पर्यटन और स्थानीय लोगों को भी भुगतना पड़ सकता है। भाजपा ने मांग की है कि इस बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें