पेट्रोल-डीज़ल पर 'सेस' बिल पारित, विपक्ष का सदन से वॉकआउट; रणधीर शर्मा बोले- "CM ने ईगो के लिए जनता पर थोपी महंगाई"

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 8वें दिन आज 'मूल्य परिवर्धित कर (VAT) अधिनियम 2005' संशोधन विधेयक को सदन में भारी शोर-शराबे के बीच ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

विपक्ष ने इस बिल को 'जनविरोधी' करार देते हुए सदन से वॉकआउट किया। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने केवल अपनी जिद और 'ईगो' की खातिर इस बिल को पारित किया है, जिसका सीधा असर प्रदेश की गरीब जनता की जेब पर पड़ेगा।

महंगाई का 'डबल डोज': ₹5 तक लगेगा सेस

सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने सरकार के इस कदम की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि विधवा और अनाथ कल्याण के नाम पर पेट्रोल-डीज़ल पर ₹5 तक का अतिरिक्त सेस (Cess) लगाना तर्कसंगत नहीं है। इससे न केवल माल ढुलाई महंगी होगी, बल्कि दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे।

पड़ोसी राज्यों से महंगा होगा तेल, घटेगी खपत

रणधीर शर्मा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार को घेरा:

"मुख्यमंत्री की ईगो का नतीजा"

रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर विषय पर राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी आदत के अनुसार केवल अपनी 'ईगो' की संतुष्टि के लिए इस बिल को पारित किया है। उन्हें आम जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। आज हर घर में वाहन है और इस बढ़ोतरी का सीधा असर प्रदेश के हर नागरिक पर पड़ेगा।

पेट्रोल पंप मालिकों पर आरोपों का जवाब

मुख्यमंत्री द्वारा पेट्रोल पंप मालिकों को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि इस बढ़ोतरी से पंप मालिकों पर नहीं, बल्कि आम जनता पर असर पड़ेगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के अपने नेताओं के भी कई पेट्रोल पंप हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित में इस विधेयक को तुरंत वापस लिया जाए।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें