HPBOSE 12वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, 20 नए विद्यार्थियों की एंट्री से टॉप-10 में बड़ा फेरबदल
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन औ र पुनर्निरीक्षण के बाद 12वीं कक्षा की फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी है। संशोधित सूची में 20 नए विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई है, जिससे अब मेरिट सूची में कुल 95 विद्यार्थी शामिल हो गए हैं। पीएमश्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधला की छात्रा मुस्कान ठाकुर के छह अंक बढ़ने के बाद उनकी रैंकिंग नौवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
प्रकाशित: ()3 मिनट427 शब्द

