मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल निकाय चुनाव: सुबह से ही मतदाताओं में दिखा भारी जोश, बुजुर्ग और दिव्यांग भी व्हीलचेयर पर पहुंचे

सार

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों—धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन सहित 51 शहरी निकायों में पार्षद पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया रविवार सुबह बेहद उत्साहजनक माहौल में शुरू हुई।

2 मिनट
हिमाचल निकाय चुनाव: स��ुबह से ही मतदाताओं में दिखा भारी जोश, बुजुर्ग और दिव्यांग भी व्हीलचेयर पर पहुंचे

शिमला

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों—धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन सहित 51 शहरी निकायों में पार्षद पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया रविवार सुबह बेहद उत्साहजनक माहौल में शुरू हुई।

लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों और बीमार मतदाताओं में भी गजब का जोश देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपनों के कंधे का सहारा लेकर तो कई व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी जिम्मेदारी निभाने पहुंचे।

शुरुआती दो घंटों में 15 फीसदी मतदान, 439 पार्षदों की किस्मत का फैसला आज

सुबह ठीक 7:00 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 9:00 बजे तक शुरुआती दो घंटों में ही करीब 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था।

इस बार के चुनावों में कुल 449 पदों में से 10 पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिसके बाद अब शेष 439 पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

संतोषगढ़ में दिखा बुजुर्गों का जज्बा, 90 साल की शीला देवी ने डाला वोट

जिला ऊना के नगर परिषद संतोषगढ़ के सभी नौ वार्डों में भी रविवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ी। यहाँ पहली बार वोट डालने आए युवा वोटरों के साथ-साथ बुजुर्गों का जज्बा युवाओं को भी प्रेरित करता नजर आया।

संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 3 में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शीला देवी और 65 वर्षीय इंद्रजीत कौर ने अस्वस्थता के बावजूद पोलिंग बूथ पर पहुंचकर शहरी निकाय चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल किया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

47 निकायों के नतीजे आज ही आएंगे, चारों नगर निगमों की मतगणना 31 मई को

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन जैसे चारों बड़े नगर निगमों को छोड़कर बाकी सभी 47 शहरी निकायों (नगर परिषदों और नगर पंचायतों) में मतदान खत्म होने के तुरंत बाद आज शाम को ही वोटो की गिनती शुरू कर दी जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

वहीं, पार्टी चिन्ह पर हो रहे चारों प्रमुख नगर निगमों के चुनाव की मतगणना आगामी 31 मई को सुबह 9 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर शुरू होगी।

इस खबर को शेयर करें