मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

कुल्लू में HRTC बस सड़क पर पलटी, छह लोग घायल

सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार सुबह HRTC बस हादसे का शिकार हो गई। मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हुए हैं।

TV Incharge

2 मिनट
कुल्लू में HRTC बस सड़क पर पलटी, छह लोग घायल

मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में सुबह करीब 6 बजे सड़क पर पलटी, सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार सुबह HRTC बस हादसे का शिकार हो गई। मनाली से पठानकोट जा रही बस पुलिस लाइन बाशिंग के समीप सड़क पर पलट गई। हादसा सुबह करीब 6:00 बजे हुआ।

हादसे के समय बस में चालक-परिचालक समेत छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री शामिल थे। हादसे में चालक सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक को हल्की चोट लगी है। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।

घायलों में श्याम लाल (45) पुत्र लाला राम निवासी बास्कोला कटरेन कुल्लू, कृष्ण थापा (42) पिता ईमान थापा निवासी बंदरोल कुल्लू, छाया देवी (25) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव कुठैड़ पठानकोट, राकेश कुमार (31) पुत्र सरदारी लाल निवासी कुठैड़ पठानकोट, बस चालक मनमोहन सिंह (42) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव वहट,

चुवाड़ी और बस परिचालक प्रवीण (46) पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव खन्नी, नूरपुर शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें