मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

कंगना रनौत पर सुमन भारती का पलटवार, बोले- पीएम मोदी के लिए किस हैसियत से रखा था करवा चौथ का व्रत?

सार

हमीरपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए पूछा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किस हैसियत से करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में वोट चोरी और वोट बचाओ अभियान को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की रणनीति भी तैयार की गई।

TV Incharge

2 मिनट
कंगना रनौत पर सुमन भारती का पलटवार, बोले- पीएम मोदी के लिए किस हैसियत से रखा था करवा चौथ का व्रत?

सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर टिप्पणी को बताया निंदनीय, हमीरपुर में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में वोट चोरी और वोट बचाओ अभियान पर बनी रणनीति

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने सांसद कंगना रनौत के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर कंगना रनौत की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए सुमन भारती ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी वही व्यक्ति करे,

जिसका अपना दामन साफ हो। उन्होंने कंगना रनौत से सवाल किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किस हैसियत से करवा चौथ का व्रत रखा था।

सुमन भारती ने कहा कि हिंदू धर्म में पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। ऐसे में कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किस हैसियत से यह व्रत रखा था, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में भी बताया है कि किस तरह उन्होंने खुद को भारतीय रीति-रिवाजों में ढाला है।

दरअसल, हमीरपुर स्थित विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इसमें हमीरपुर जिले के पांच ब्लॉक अध्यक्षों सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में वोट चोरी और वोट बचाओ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसे ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

मीडिया से बातचीत में सुमन भारती ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट चोरी और वोट बचाओ अभियान को गांवों तक पहुंचाने का काम शुरू किया गया है। इसी उद्देश्य से हमीरपुर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि वोट चोरी से जुड़े मुद्दे को आम जनता तक पहुंचाया जा सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें