मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर शहर में 16.50 करोड़ से अंडरग्राउंड होंगी बिजली की तारें, जल्द शुरू होगा काम

सार

हमीरपुर शहर को बिजली की लटकती और बिखरी तारों के जंजाल से जल्द निजात मिलने वाली है। इसके लिए 16.50 करोड़ रुपये का बजट नगर निगम को मिल चुका है। परियोजना के पहले चरण में गांधी चौक से भोटा चौक तक बिजली की तारें भूमिगत की जाएंगी।

TV Incharge

2 मिनट
हमीरपुर शहर में 16.50 करोड़ से अंडरग्राउंड होंगी बिजली की तारें, जल्द शुरू होगा काम

गांधी चौक से भोटा चौक तक पहले चरण में बिछेगी भूमिगत बिजली लाइन, नगर निगम ने तेज की परियोजना शुरू करने की प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर को बिजली की लटकती और बिखरी तारों के जंजाल से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। शहर में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने की योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के लिए नगर निगम हमीरपुर को 16.50 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हो चुका है। बजट मिलने के बाद नगर निगम ने परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करीब तीन वर्ष पहले हमीरपुर शहर को बिजली की लटकती तारों से निजात दिलाने की घोषणा की थी। अब इस दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

परियोजना के पहले चरण में गांधी चौक से भोटा चौक तक बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता में सुधार होने के साथ-साथ सड़कों और बाजारों में फैले तारों के जाल से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 16.50 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हो चुका है। पहले चरण में गांधी चौक से भोटा चौक तक यह कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना शुरू करने के लिए नगर निगम की ओर से आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही काम शुरू करवाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें