मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने के फैसले का डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया स्वागत

सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने शिक्षण संस्थानों के एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल का स्वागत किया। उन्होंने इसे सामाजिक समानता और भेदभाव कम करने की दिशा में साहसिक एवं दूरगामी कदम बताया।

3 मिनट
एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने के फैसले का डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया स्वागत

कहा- मुख्यमंत्री सुक्खू का फैसला साहसिक और ऐतिहासिक, सामाजिक समानता की दिशा में नई सोच की शुरुआत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत किया है।

उन्होंने इसे साहसिक, ऐतिहासिक और सामाजिक समानता की दिशा में दूरगामी फैसला बताया। डॉ. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार फिर साबित किया है कि व्यवस्था परिवर्तन केवल नारा नहीं, बल्कि उनकी सरकार की कार्यशैली का आधार है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि स्कूल और शिक्षण संस्थान बच्चों को समानता, भाईचारे और मानवता की शिक्षा देने के केंद्र हैं। ऐसे में प्रवेश के समय ही किसी बच्चे की पहचान उसकी जाति से शुरू होना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने की पहल समाज में जातिगत भेदभाव को कम करने और आने वाली पीढ़ियों में समानता की भावना मजबूत करने की दिशा में एक बोल्ड स्टेप है।

डॉ. वर्मा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों से चली आ रही व्यवस्था पर नए दृष्टिकोण से विचार करने का साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि समाज को जातियों में बांटने के बजाय प्रत्येक बच्चे को सबसे पहले एक समान भारतीय नागरिक के रूप में देखने की सोच आधुनिक और मजबूत भारत की नींव बनेगी।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को मिलने वाली सरकारी सहायता और अवसर वास्तव में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए। सामाजिक न्याय की नीतियों का उद्देश्य भी यही होना चाहिए कि जो परिवार वास्तव में वंचित हैं, उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।

सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था की समीक्षा जरूरी

डॉ. वर्मा ने कहा कि समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करना और बदलती सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप व्यापक राष्ट्रीय विमर्श करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर को लेकर नीतियों पर लगातार विचार किया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे निर्णय लेने का साहस दिखाया है, जिनका उद्देश्य व्यवस्था में सुधार और आम व्यक्ति को समान अवसर उपलब्ध करवाना है। एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने की पहल सामाजिक समानता की दिशा में नई सोच की शुरुआत है और अन्य राज्यों को भी इस पर विचार करना चाहिए।

जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठने की अपील

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने वाली राजनीति से ऊपर उठकर भारत और प्रत्येक भारतीय के लिए काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की पहली पहचान भारतीय होने की है। समान अवसर, समान सम्मान और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर ही मजबूत भारत का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश से उठाया गया समानता का यह कदम आने वाले समय में देश के लिए भी सकारात्मक संदेश बनेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें