मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में 2 सितंबर को लगेगा जॉब कैंपस; कुवैत-दुबई-जर्मनी में भर्ती

सार

देश-विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2 सितंबर को किसान भवन बिलासपुर में जॉब कैंपस आयोजित किया जाएगा। इसमें कुवैत, दुबई और जर्मनी समेत विदेशों में विभिन्न तकनीकी, सुरक्षा, ड्राइविंग, कंस्ट्रक्शन, हॉस्पिटैलिटी और नर्सिंग प्रोफाइल के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

2 मिनट
विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में 2 सितंबर को लगेगा जॉब कैंपस; कुवैत-दुबई-जर्मनी में भर्ती

सिक्योरिटी गार्ड से लेकर इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर, नर्सिंग और कंस्ट्रक्शन प्रोफाइल में मिलेंगे रोजगार के अवसर

देश-विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड, हेड ऑफिस शिमला की ओर से 2 सितंबर को किसान भवन, बिलासपुर में जॉब कैंपस का आयोजन किया जा रहा है।

इस जॉब कैंपस के माध्यम से कुवैत, दुबई और जर्मनी समेत विदेशों में विभिन्न प्रोफाइल पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कुवैत और दुबई में इन पदों पर भर्ती

कंपनी की ओर से कुवैत और दुबई के लिए कई अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, फिटर, मिस्त्री, स्टील फिक्सर, हेल्पर, बाइक राइडर, टैक्सी ड्राइवर और वेटर समेत अन्य पद शामिल हैं।

वहीं, जर्मनी में हाउस बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े विभिन्न प्रोफाइल के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

नर्सिंग क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर

स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी जॉब कैंपस में अवसर उपलब्ध होंगे। ANM, GNM और B.Sc. Nursing समेत विभिन्न नर्सिंग प्रोफाइल के उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

विदेश जाने वाले युवाओं को भाषा प्रशिक्षण

कंपनी की ओर से विदेश में रोजगार हासिल करने वाले युवाओं को भाषा संबंधी परेशानी से बचाने के लिए भाषा कौशल उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत डच भाषा का कोर्स भी करवाया जा रहा है, ताकि विदेश में नौकरी करने वाले उम्मीदवार आसानी से संवाद कर सकें।

युवाओं से जॉब कैंपस में पहुंचने की अपील

कंपनी के सीईओ अश्वनी संख्यान ने बिलासपुर में जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के युवाओं सहित अन्य वर्गों को देश और विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि जॉब कैंपस के माध्यम से तकनीकी, सुरक्षा, ड्राइविंग, हॉस्पिटैलिटी, कंस्ट्रक्शन और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 2 सितंबर को आवश्यक दस्तावेजों के साथ किसान भवन, बिलासपुर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • जॉब कैंपस
  • विदेश में नौकरी
  • भर्ती
  • नर्सिंग
  • कुवैत
  • दुबई
  • जर्मनी

इस खबर को शेयर करें