धूल चेहरे पर थी, और आप आईना साफ करते रहे: अनुराग सिंह ठाकुर

धूल चेहरे पर थी, और आप आईना साफ करते रहे: अनुराग सिंह ठाकुर
धूल चेहरे पर थी, और आप आईना साफ करते रहे: अनुराग सिंह ठाकुर

Published:

हमीरपुर।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा ईवीएम पर दिए गए बयान को उनकी 'हताशा और निराशा' का प्रमाण करार दिया है।

बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने अपनी हर हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने को अपनी आदत बना लिया है।

"उसी प्रक्रिया से खुद मुख्यमंत्री बने हैं सुक्खू"

अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुक्खू जी यह क्यों भूल जाते हैं कि वह खुद भी उसी ईवीएम और उसी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से चुनकर मुख्यमंत्री बने हैं।

उन्होंने सवाल किया कि अगर बंगाल और असम में ईवीएम हैक होती है, तो हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की जीत को क्या माना जाए? उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत पर हाय-तौबा मचाना और अन्य राज्यों में गठबंधन की जीत पर चुप्पी साधना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

राहुल गांधी के नाम होगा 100 हारों का रिकॉर्ड

सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस अब तक 99 चुनावों में हार का सामना कर चुकी है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2027 तक राहुल गांधी चुनावी हारों का 'शतक' पूरा करने का रिकॉर्ड बनाएंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी कमियों पर आत्मचिंतन करने के बजाय कभी ईवीएम को बैन करने की बात करती है, तो कभी बैलेट पेपर वापस लाने की मांग करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस की स्थिति वैसी ही है कि धूल उनके अपने चेहरे पर थी, और वो उम्र भर आईना साफ करते रहे।"

चुनावी सुधारों का विरोध बेबुनियाद

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने ब्रिटिश काल के हजारों पुराने कानूनों को खत्म कर जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। चुनाव आयोग ने भी पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई सुधार किए हैं, लेकिन कांग्रेस बिना किसी ठोस आधार के इनका विरोध कर रही है।

उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि वे जनभावनाओं और जनादेश का अपमान करना बंद करें और अपनी नीतियों पर ध्यान दें, क्योंकि जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें