मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

ऊना के नंगड़ा में अनियंत्रित होकर नाली में पलटा तेल टैंकर, मकान को भी पहुंचा नुकसान

सार

ऊना के नंगड़ा में एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा और पलट गया। हादसे में टैंकर के साथ एक मकान की नाली, डंगे और भवन को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 मिनट
ऊना के नंगड़�ा में अनियंत्रित होकर नाली में पलटा तेल टैंकर, मकान को भी पहुंचा नुकसान

हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त, मेन गेट के पास नाली और डंगे को हुआ नुकसान; मकान मालिक की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा में एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा और पलट गया। हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं एक मकान के मेन गेट के पास नाली, डंगे और मकान को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नंगड़ा निवासी वीना कुमारी ने बताया कि गत दिवस अचानक जोरदार धमाका हुआ और उनके मकान में कंपन महसूस हुई। आवाज सुनकर जब वह बाहर आईं तो मेन गेट के बाहर गैलरी के पास नाली में एक तेल टैंकर पलटा हुआ दिखाई दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार टैंकर का अगला टायर नाली में फंसा हुआ था और वाहन उनके डंगे के साथ टेढ़ा होकर पलटा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि टैंकर में डीजल और पेट्रोल भरा हुआ था।

लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप

वीना कुमारी ने आरोप लगाया कि टैंकर चालक वाहन को लापरवाही और तेज गति से चला रहा था, जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसा और पलट गया। हादसे के कारण उनके मकान के मेन गेट के पास बनी नाली, डंगे और मकान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। तेल टैंकर में पेट्रोल और डीजल होने के कारण घटना को लेकर लोगों में चिंता भी बनी रही।

पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टैंकर चालक सौरभ वर्मा निवासी बडैहर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें