मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

ऊना मिनी सचिवालय में तीन से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक, 25 अगस्त तक लागू रहेगा आदेश

सार

पीर निगाह मंदिर मामले को लेकर ऊना मिनी सचिवालय में हुए प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। जिला मजिस्ट्रेट जतिन लाल ने डीसी कार्यालय परिसर में तीन से अधिक लोगों के एक साथ प्रवेश पर रोक लगा दी है। आदेश शनिवार से 25 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

2 मिनट
ऊना मिनी सचिवालय में तीन से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक, 25 अगस्त तक लागू रहेगा आदेश

पीर निगाह मंदिर मामले को लेकर प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने उठाया कदम, डीसी कार्यालय परिसर में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

मिनी सचिवालय भवन ऊना में पीर निगाह मंदिर से जुड़े मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ऊना जतिन लाल ने डीसी कार्यालय परिसर में तीन से अधिक लोगों के एक साथ प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह आदेश शनिवार से 25 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने उठाया कदम

जारी आदेश के अनुसार, गत दिवस बड़ी संख्या में लोग डीसी कार्यालय की चौथी मंजिल पर एकत्र हुए थे। पीर निगाह मंदिर से संबंधित मुद्दे को लेकर लोगों ने डीसी चैंबर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान काफी शोर हुआ। वहीं, लोगों की भीड़ के कारण अधिकारियों और आम जनता की आवाजाही के लिए बने गलियारों और रास्तों में भी बाधा उत्पन्न हुई।

सरकारी कामकाज प्रभावित होने का हवाला

प्रशासन के अनुसार, प्रदर्शन और भीड़ की वजह से सरकारी कार्यालयों के सामान्य कामकाज पर असर पड़ा। साथ ही आम लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ऊना की ओर से जिला मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर मिनी सचिवालय और उसके आसपास अगले तीन दिनों के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करने की सिफारिश की गई थी।

इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किया। आदेश के तहत डीसी कार्यालय परिसर में एक साथ तीन से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • डीसी कार्यालय
  • कानून-व्यवस्था
  • पीरनिगाह मंदिर
  • प्रतिबंधात्मक आदेश
  • सचिवालय
  • जनता

इस खबर को शेयर करें