महिला आरक्षण में OBC कोटे की मांग को लेकर ऊना महिला कांग्रेस का जत्था दिल्ली रवाना

महिला आरक्षण में OBC कोटे की मांग को लेकर ऊना महिला कांग्रेस का जत्था दिल्ली रवाना
महिला आरक्षण में OBC कोटे की मांग को लेकर ऊना महिला कांग्रेस का जत्था दिल्ली रवाना

Published:

जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय रैली में शामिल होंगी 20 महिलाएं, जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में महिला आरक्षण और OBC कोटे की मांग होगी बुलंद।

महिला आरक्षण विधेयक के तहत ओबीसी (OBC) महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग को लेकर ऊना जिला महिला कांग्रेस ने अपनी आवाज तेज कर दी है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में 20 सदस्यीय महिला प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

यह दल राजधानी के जंतर-मंतर पर आयोजित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली में भाग लेकर अपनी मांगों को मजबूती से रखेगा।

दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान पर देशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। साथ ही, इस आरक्षण के भीतर ओबीसी महिलाओं के लिए अलग कोटा सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को राजनीति में समान और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिल सके।

सुमन ठाकुर ने बताया कि ऊना जिले से 20 महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी राष्ट्रीय रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली केंद्र सरकार से महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने और ओबीसी महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है।

इस दौरान रैली में शामिल होने जा रही महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी भी की और महिला अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुटता का संदेश दिया। महिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में समान अवसर दिए बिना लोकतंत्र को पूरी तरह मजबूत नहीं बनाया जा सकता।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें