मंडी में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम, प्रदर्शनी से लेकर गुरबाणी कीर्तन तक होंगे आयोजन

Published:

मंडी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, पड्डल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय विशेष स्मारक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन का संचालन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई,

जिसमें विभिन्न गुरुद्वारों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि 25 जुलाई को शाम 7 बजे श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।

यह प्रदर्शनी 31 जुलाई तक आम श्रद्धालुओं के लिए खुली रहेगी। इसी दिन आयोजित सेमिनार में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के प्रख्यात विद्वान गुरु साहिब के जीवन और उनके संदेश पर अपने विचार साझा करेंगे। वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर से हज़ूरी ढाडी भाई जसविंदर सिंह एवं उनके जत्थे द्वारा वीर रस और धार्मिक इतिहास पर आधारित ढाडी गायन भी प्रस्तुत किया जाएगा।

26 जुलाई को सुबह 11 बजे से अमृतसर के भाई बलजीत सिंह गुरु इतिहास और गुरमत पर आधारित कथा वाचन करेंगे। इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब, दरबार साहिब अमृतसर के हज़ूरी रागी भाई गुरमेल सिंह एवं उनका जत्था गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु साहिब के बलिदान और उनके संदेश से प्रेरणा लेने की अपील की है।

बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मंडी, नामधारी संगत, श्री सुखमनी सोसायटी, गुरु की फौज सेवक संगठन तथा विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें