पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को सौंपा ज्ञापन, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो भविष्य में भी चुनावों का करेंगे बहिष्कार

Published:

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को सौंपा ज्ञापन, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो भविष्य में भी चुनावों का करेंगे बहिष्कार

मंडी नगर निगम के वार्ड नंबर-14 बैहना के ग्रामीणों ने एक बार फिर अपने क्षेत्र को नगर निगम से बाहर कर पुनः पंचायत में शामिल करने की मांग बुलंद कर दी है। रविवार को बैहना गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और सरकार से जल्द इस मांग पर निर्णय लेने की अपील की।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे भविष्य में होने वाले नगर निगम चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि नगर निगम चुनाव से पहले भी उन्होंने अपनी मांग को लेकर पूर्व मंत्री से मुलाकात की थी। उस समय आचार संहिता लागू होने के कारण तत्काल कोई निर्णय संभव नहीं था, लेकिन उन्हें चुनाव के बाद बैहना को नगर निगम से बाहर कर पुनः पंचायत का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बैहना क्षेत्र के लोग शुरू से ही नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध करते रहे हैं। उनका आरोप है कि तत्कालीन सरकार ने लोगों को यह भरोसा दिया था कि नगर निगम के गठन के बाद मर्ज किए गए क्षेत्रों की समीक्षा कर उन्हें आवश्यकता अनुसार बाहर किया जाएगा,

लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में भी बैहना वार्ड के मतदाताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए चुनाव का बहिष्कार किया था।

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से समय लेकर बैहना के लोगों की मांग उनके सामने रखी जाएगी और समाधान का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आगामी नगर निगम चुनावों में भी बैहना के लोग मतदान से दूरी बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर लेखराज राणा, शिव सिंह चंदेल, मीरा रावत, देवराज वर्मा, नरेश भारद्वाज, धनदेव, श्याम लाल, नेत्र सिंह, मुन्नी लाल, प्रताप सिंह, सोहन सिंह, कृष्ण, चंद्रमणी, खेम सिंह, रूप सिंह, जयचंद, कुशमा, रेखा, सिद्धू राम, कन्हैया लाल, रूप लाल, परमानंद, टेक चंद, तारा चंद सहित लगभग 60 से 70 ग्रामीण उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें