जयसिंहपुर में भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को तकनीक से जोड़ने पर जोर

जयसिंहपुर में भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को तकनीक से जोड़ने पर जोर
जयसिंहपुर में भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को तकनीक से जोड़ने पर जोर

Published:

जांगल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में डिजिटल प्लेटफॉर्म, नमो ऐप और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी

भारतीय जनता पार्टी जयसिंहपुर मंडल की ओर से ग्राम केंद्र आलमपुर, जांगल और बालकरूपी के कार्यकर्ताओं के लिए जांगल में 'डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म' विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना तथा कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम में पालमपुर संगठनात्मक जिला के नवनियुक्त प्रभारी विनोद ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जबकि जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

मुख्य वक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि बदलते समय में संगठन को भी तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलना होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त माध्यम है, जहां पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,

नमो ऐप और विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि तकनीक से जुड़े और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। वहीं पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि भाजपा हमेशा आधुनिक तकनीक को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करती रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का नियमित उपयोग करने और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, मंडल महामंत्री विनीत भारती, धर्मेंद्र सिंह जौली, जिला परिषद सदस्य रक्षा देवी एवं अनीता कुमारी,

युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ अलोहिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी धीमान, मंडल उपाध्यक्ष अशोक कटोच, ग्राम पंचायत बालकरूपी के प्रधान अजय राणा, उपप्रधान रणदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें