बाइक मैकेनिक से सफल ड्रैगन फ्रूट किसान बने सतनाम सिंह, प्राकृतिक खेती से लिखी सफलता की नई कहानी

बाइक मैकेनिक से सफल ड्रैगन फ्रूट किसान बने सतनाम सिंह, प्राकृतिक खेती से लिखी सफलता की नई कहानी
बाइक मैकेनिक से सफल ड्रैगन फ्रूट किसान बने सतनाम सिंह, प्राकृतिक खेती से लिखी सफलता की नई कहानी

Published:

बिलासपुर के किसान ने तीन साल में बनाई अलग पहचान, बिना रासायनिक खाद के तैयार कर रहे ड्रैगन फ्रूट; अन्य किसानों को भी दे रहे प्रशिक्षण

कड़ी मेहनत, संघर्ष और कुछ अलग करने के जज्बे ने जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत धरोट निवासी सतनाम सिंह की जिंदगी बदल दी। कभी बाइक मैकेनिक के रूप में काम करने वाले सतनाम सिंह आज 'कामधेनु दिव्या ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग' के नाम से प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत की थी और आज अपनी मेहनत के दम पर लाखों रुपये का ड्रैगन फ्रूट बेच चुके हैं। उनके फार्म में ड्रैगन फ्रूट की कई उन्नत किस्मों की प्लांटेशन भी तैयार हो चुकी है, जो अब उत्पादन दे रही हैं।

सतनाम सिंह का कहना है कि उनके फार्म में पूरी तरह प्राकृतिक और जैविक तरीके से ड्रैगन फ्रूट की खेती की जाती है। खेती में किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद या कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि वह स्वयं जीवामृत तैयार कर पौधों में इस्तेमाल करते हैं।

उनका मानना है कि प्राकृतिक खेती से न केवल बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन मिलता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।

उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ ड्रैगन फ्रूट जैसी नकदी फसलों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि गेहूं और मक्की जैसी फसलों की तुलना में इसमें जंगली जानवरों, मौसम और कीटों से नुकसान की संभावना काफी कम रहती है। यदि सही तकनीक और देखभाल के साथ इसकी खेती की जाए तो यह किसानों की आय बढ़ाने का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

सतनाम सिंह ने बताया कि जो किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू करना चाहते हैं या पौध, प्लांटेशन अथवा फलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपना संपर्क नंबर 9417654992 साझा करते हुए कहा कि वह इच्छुक किसानों का हरसंभव मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अब तक उन्हें सरकार या संबंधित विभागों से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। उनका मानना है कि यदि सरकारी सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो वे इस क्षेत्र में और बड़े स्तर पर कार्य कर सकते हैं तथा प्रदेश के अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक और लाभदायक खेती से जोड़ सकते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें