ऊटपुर ग्राम सभा में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह, 360 लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति

ऊटपुर ग्राम सभा में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह, 360 लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति
ऊटपुर ग्राम सभा में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह, 360 लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति

Published:

प्रधान रक्षा राठौर ने कहा- पंचायत विकास में नहीं होगा भेदभाव, पानी और सड़कों की समस्याओं के समाधान को मिलकर करेंगे प्रयास

क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर में रविवार को आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला। ग्राम सभा के लिए निर्धारित 250 सदस्यों के कोरम के मुकाबले कुल 360 ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे लोगों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी नजर आई।

बैठक में पंचायत प्रधान रक्षा राठौर, उपप्रधान सुरजीत सिंह, सभी वार्ड सदस्य, सीएचओ, आशा वर्कर और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

विकास कार्यों, पानी और सड़कों पर हुई चर्चा

ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, पेयजल समस्या और खराब सड़कों की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधान रक्षा राठौर ने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भाई-भतीजावाद नहीं किया जाएगा और हर पात्र गरीब परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

जल संकट के समाधान पर रहेगा फोकस

पेयजल समस्या को लेकर प्रधान ने कहा कि बरसात के बाद पंचायत क्षेत्र में वाटर फिल्टर लगाने और जल व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने सांडा क्षेत्र में बहे ट्यूबवेल का उदाहरण देते हुए ग्रामीणों से अपील की कि निर्माण कार्यों के दौरान वे स्वयं भी निगरानी रखें, ताकि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

सड़कों को बताया विकास की आधारभूत जरूरत

प्रधान रक्षा राठौर ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखा होती हैं। बेहतर सड़क सुविधा से ही गांव मुख्यधारा से जुड़ते हैं और विकास को गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की सड़क समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ग्रामीणों से एकजुट होकर सहयोग की अपील

प्रधान ने ग्रामीणों से पंचायत के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि पानी और सड़क जैसी समस्याओं के समाधान के लिए शिमला जाकर नेताओं और विभागीय अधिकारियों से मिलना पड़ा तो सभी ग्रामीण एकजुट होकर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा सकता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें