सुलियाली–रलिया संपर्क सड़क बदहाल, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी; पीडब्ल्यूडी ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन

Published:

पिछले वर्ष बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़क अब तक नहीं हुई दुरुस्त, निरीक्षण के बाद विभाग ने उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही

नूरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सुलियाली के अंतर्गत आने वाली सुलियाली–रलिया संपर्क सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले वर्ष हुई भारी बारिश में सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। अब मानसून की शुरुआत के साथ ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के उपमंडल सुलियाली के एसडीओ वेद प्रकाश, पंचायत उपप्रधान और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की खराब स्थिति का जायजा लिया गया और जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

ग्रामीण जसवंत सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के बाद सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई बार विभाग से मरम्मत की मांग करने के बावजूद अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

उन्होंने कहा कि दोबारा बारिश शुरू होने से सड़क पर आवागमन बेहद कठिन हो गया है। यह सड़क करीब चार वर्ष पहले बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही इसमें दरारें और टूट-फूट शुरू हो गई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े पत्थर निकल आए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। पैदल चलने वालों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सड़क पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे से पहले सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, उपमंडल सुलियाली के एसडीओ वेद प्रकाश ने बताया कि पंचायत उपप्रधान और स्थानीय लोगों के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क की वर्तमान स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।

इसके अलावा सड़क किनारे उगी झाड़ियों और जमा मलबे को हटाने के लिए विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें