लडभड़ोल में केके सकलानी का जनसंपर्क अभियान: युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का आह्वान

लडभड़ोल में केके सकलानी का जनसंपर्क अभियान: युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का आह्वान
लडभड़ोल में केके सकलानी का जनसंपर्क अभियान: युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का आह्वान

Published:

कोच्छू और खोलू गांव में लोगों से किया सीधा संवाद, अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और दोस्ताना माहौल बनाने की अपील।

जोगिंदर नगर विकास मंच के संस्थापक केके सकलानी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत लडभड़ोल क्षेत्र के कोच्छू और खोलू गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए क्षेत्र में बढ़ते नशे के खतरे पर चिंता व्यक्त की और समाज से मिलकर इस समस्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

जनसंवाद के दौरान केके सकलानी ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर युवाओं को सही दिशा देने की अपील की।

उन्होंने अभिभावकों और बुजुर्गों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को खेल-कूद, संगीत और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। उनका कहना था कि बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाए रखने से वे अपनी समस्याओं और परेशानियों को बिना झिझक परिवार के साथ साझा कर सकेंगे।

केके सकलानी ने यह भी कहा कि माता-पिता और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की दिनचर्या और उनकी संगत पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि बच्चे कहां जा रहे हैं, किन लोगों के साथ समय बिता रहे हैं और उनकी गतिविधियां कैसी हैं।

उन्होंने युवाओं से भी पढ़ाई, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

अपने संबोधन के अंत में केके सकलानी ने "जय भारत, जय हिमाचल" का नारा लगाते हुए युवाओं से चिट्टे जैसे जानलेवा नशे से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए परिवार, समाज और युवाओं की साझा भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें