सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर और अवाह देवी संच के लगभग 30 आचार्य ले रहे हैं भाग, मानसिक, बौद्धिक और संस्कार आधारित प्रशिक्षण पर रहेगा विशेष फोकस।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टौणी देवी में एकल अभियान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ रविवार को हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 22 जुलाई तक चलेगा। इसमें समीरपुर और अवाह देवी संच के लगभग 30 आचार्य भाग लेकर विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
अभ्यास वर्ग का शुभारंभ समाजसेवी विजय बहल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन सत्र में अंचल सचिव सुभाष चंद, अंचल अभियान प्रमुख राजीव चौहान, अंचल गतिविधि प्रमुख रेखा कुमारी, संच प्रमुख डोरामानी जी तथा संच प्रमुख सुषमा जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिक अभ्यास वर्ग प्रत्येक वर्ष आचार्यों के मानसिक, बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संगठन की कार्यप्रणाली के साथ-साथ संस्कार आधारित शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन 10 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र, योग अभ्यास, एकात्मता स्त्रोत तथा विभिन्न संस्कार आधारित गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा।
इसके साथ ही आचार्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
एकल अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास वर्ग आचार्यों के ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दक्षता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube