दयोथ-डाबर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष, मिट्टी-पत्थर डालकर गड्ढे भरने का आरोप

दयोथ-डाबर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष, मिट्टी-पत्थर डालकर गड्ढे भरने का आरोप
दयोथ-डाबर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष, मिट्टी-पत्थर डालकर गड्ढे भरने का आरोप

Published:

ग्राम पंचायत घ्याल प्रधान ने PWD को सौंपा था ज्ञापन, ग्रामीणों ने जल्द टायरिंग और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की उठाई मांग

दयोथ-डाबर सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क की मरम्मत और पेचवर्क की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घ्याल की प्रधान मीना देवी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा था।

ग्रामीणों को उम्मीद थी कि विभाग सड़क की खराब हालत को देखते हुए टायरिंग या गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य करवाएगा, लेकिन आरोप है कि विभाग ने केवल गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरकर औपचारिकता पूरी कर दी।

बारिश के बाद बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क पर डाली गई मिट्टी और पत्थर फैल गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विशेष रूप से बाइक चालकों और छोटी गाड़ियों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है। लोगों ने आशंका जताई है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों का कहना है कि केवल गड्ढे भरने से समस्या खत्म नहीं होगी। सड़क पर सही तरीके से पेचवर्क या टायरिंग करवाई जानी चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की उचित मरम्मत नहीं करवाई गई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें