राजनीति से संन्यास का मन तो बना लिया, लेकिन फैसला अभी अंतिम नहीं; वायरल वीडियो पर कौल सिंह ने दी सफाई

Published:

मंडी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का मन तो बना लिया है, लेकिन उनका कहना है कि यह फैसला अभी अंतिम नहीं है।

हरियाणा स्थित संत रामपाल के आश्रम में राजनीति से रिटायरमेंट की बात कहने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। हाल ही में कौल सिंह ठाकुर संत रामपाल के आश्रम पहुंचे थे।

मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि वह आठ बार विधायक, चार बार कैबिनेट मंत्री और दो बार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके बाद उन्होंने कहा कि अब राजनीति में नए और युवाओं को आगे आने का मौका मिलना चाहिए और इसलिए उन्होंने सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट लेने का मन बनाया है। आश्रम में संत रामपाल ने उन्हें आध्यात्म और भक्ति की राह अपनाने तथा दीक्षा लेने की सलाह दी।

इस दौरान कौल सिंह ने संत रामपाल के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त की और उन्हें शिमला आने का निमंत्रण दिया।हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कौल सिंह ठाकुर ने देवभूमि न्यूज़ टाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में स्पष्ट किया कि राजनीति से संन्यास का फैसला अभी अंतिम नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर नवंबर में होने वाले द्रंग कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। इसके बाद इस विषय को कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा और जो निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा, वही अंतिम होगा।ऐसे में साफ है कि कौल सिंह ठाकुर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का मन तो बना लिया है,

लेकिन इस पर अंतिम मुहर अभी लगनी बाकी है। नवंबर में होने वाला द्रंग कांग्रेस सम्मेलन और कांग्रेस हाईकमान का रुख उनके राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें