ऊना का इंडोर स्टेडियम बना युवाओं की पहली पसंद, निजी केंद्रों से आधी दरों पर मिल रही सुविधाएं

Youth enjoying sports activities at Una's indoor stadium
Youth enjoying sports activities at Una's indoor stadium

Published:

ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की पहल रंग ला रही है। आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस ऊना का इंडोर स्टेडियम वर्तमान में जिले के युवाओं, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों के लिए सबसे किफायती और सुविधाजनक केंद्र बनकर उभरा है।

यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट और अत्याधुनिक जिम की सुविधाएं बेहद रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा निखार पा रहे हैं।

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी प्रिंस पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेडियम में शुल्क ढांचे को बेहद कम रखा गया है ताकि हर वर्ग का युवा इसका लाभ उठा सके।

बैडमिंटन कोर्ट के लिए बच्चों से मात्र 300 रुपये और अन्य वर्गों से 600 रुपये मासिक शुल्क लिया जा रहा है। वहीं, जिम सुविधा के लिए बच्चों से 500 रुपये और अन्य से 1000 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि इसकी तुलना निजी स्पोर्ट्स क्लबों से की जाए, तो वहाँ बैडमिंटन के लिए 2000 रुपये और जिम के लिए 3000 रुपये तक वसूल किए जाते हैं।

उपायुक्त ऊना, जतिन लाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेल संस्कृति से जोड़ना है। प्रिंस पठानिया ने कहा कि प्रशासन का फोकस खेल अधोसंरचना को अधिक सुलभ बनाने पर है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी शहर आकर इन आधुनिक सुविधाओं का उपयोग कर सकें।

इंडोर स्टेडियम में दी जा रही इन सुविधाओं के चलते यहाँ सुबह और शाम के सत्रों में अभ्यास करने वाले युवाओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर बेहतर और किफायती खेल ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल अधोसंरचना को निरंतर मजबूत किया जा रहा है ताकि ऊना के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

आने वाले समय में यहाँ अन्य खेलों के लिए भी इसी प्रकार की सुलभ सुविधाएं प्रदान करने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक छात्र अपनी शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ पेशेवर खेल करियर पर भी ध्यान दे सकें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें