मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

पति का पैर कटने पर तलाक मांगने वाली पत्नी की याचिका खारिज, कोर्ट बोला- विपदा में साथ छोड़ना तलाक का आधार नहीं

सार

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर फैमिली कोर्ट ने पति का एक पैर कटने के बाद तलाक की मांग करने वाली पत्नी की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और शारीरिक असमर्थता के समय जीवनसाथी को छोड़ना हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक का आधार नहीं हो सकता। कोर्ट ने पत्नी पर लागत भी लगाई।

3 मिनट
पति का पैर कटने पर तलाक मांगने वाली पत्नी की याचिका खारिज, कोर्ट बोला- विपदा में साथ छोड़ना तलाक का आधार नहीं

सुंदरनगर फैमिली कोर्ट ने पत्नी पर लगाई लागत, क्रूरता और परित्याग के आरोप साबित नहीं कर सकी याचिकाकर्ता

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में पति का एक पैर कटने के बाद तलाक मांगने वाली पत्नी की याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट सुंदरनगर ने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का साथ छोड़ना तलाक का आधार नहीं हो सकता।

अदालत ने तलाक की मांग करने वाली पत्नी की याचिका खारिज करने के साथ उस पर लागत भी लगाई। कोर्ट ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और शारीरिक असमर्थता के समय अपने जीवनसाथी को सहारा देने के बजाय उसे बोझ मानना वैवाहिक दायित्वों की भावना के अनुरूप नहीं है।

पत्नी ने पति पर लगाया था क्रूरता का आरोप

यह मामला सुंदरनगर के बीबीएमबी क्वार्टर में रहने वाली मीना कुमारी और पारगी निवासी ललित कुमार से जुड़ा है। पत्नी ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(ia) और 13(1)(ib) के तहत तलाक की याचिका दायर की थी।

याचिका में पत्नी ने पति पर मानसिक और शारीरिक क्रूरता करने तथा वर्ष 2014 से उसे परित्यक्त करने का आरोप लगाया था।

जिरह में सामने आई अलग तस्वीर

मामले की सुनवाई के दौरान हुई जिरह में पत्नी के कई दावों पर सवाल खड़े हुए। पत्नी ने अदालत में स्वीकार किया कि वह और उसका पति 2014 से 2023 तक सुंदरनगर के जवाहर पार्क स्थित किराये के मकान में साथ रह रहे थे।

ऐसे में वर्ष 2014 से पति द्वारा उसे छोड़ने का आरोप अदालत के सामने टिक नहीं पाया।

पैर कटने के बाद भी पत्नी मिलने नहीं गई

अदालत के समक्ष यह भी सामने आया कि पति ललित कुमार गंभीर बीमारी के कारण अपना एक पैर गंवा चुके हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

पत्नी ने अदालत में यह भी स्वीकार किया कि पति का पैर कटने के बाद वह उनसे मिलने तक नहीं गई।

क्रूरता और परित्याग के आरोप साबित नहीं कर सकी पत्नी

फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाकर्ता पत्नी अपने पति पर लगाए गए क्रूरता और परित्याग के आरोपों को साबित करने में पूरी तरह विफल रही।

अदालत ने कहा कि जिस समय पति को पत्नी के सहयोग और सहारे की सबसे अधिक जरूरत थी, उस समय उसका साथ देने के बजाय झूठे आधार तैयार कर तलाक लेने का प्रयास किया गया।

कोर्ट ने तलाक की याचिका को सव्यय निरस्त कर दिया। फैसले में यह भी स्पष्ट किया गया कि विपदा और शारीरिक असमर्थता की स्थिति में जीवनसाथी को छोड़ना अपने आप में तलाक का वैध आधार नहीं बन जाता।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • तलाक
  • पति-पत्नी
  • अदालत
  • क्रूरता
  • विपदा
  • वैवाहिक दायित्व
  • फैमिली कोर्ट
  • विपत्ति
  • परित्याग
  • हिंदू विवाह अधिनियम

इस खबर को शेयर करें