सिरमौर में फिल्मी अंदाज की साजिश का खुलासा, 10 टन सरिया बेचकर ट्रक को खाई में गिराया

सिरमौर में फिल्मी अंदाज की साजिश का खुलासा, 10 टन सरिया बेचकर ट्रक को खाई में गिराया
सिरमौर में फिल्मी अंदाज की साजिश का खुलासा, 10 टन सरिया बेचकर ट्रक को खाई में गिराया

Published:

हादसा दिखाकर गायब माल की कहानी दबाने की कोशिश, आरोपी चालक ने 3.60 लाख में बेचा था सरिया; बीमा कंपनी से 8 लाख का दावा भी लिया

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पुलिस ने ट्रक हादसे की आड़ में लाखों रुपये के माल को गायब करने की कथित साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले ट्रक में लदा करीब 10 टन सरिया रास्ते में बेच दिया और इसके बाद उसी ट्रक को एक खतरनाक खाई में गिरा दिया,

ताकि पूरा मामला सड़क हादसा नजर आए। खास बात यह है कि हादसे के बाद बीमा कंपनी से करीब आठ लाख रुपये का दावा भी लिया गया।

30 अप्रैल 2026 को कालाअंब की एक सरिया फैक्टरी से करीब 18 टन सरिया, लोहे के एंगल और पाइप रोहड़ू के लिए भेजे गए थे। ट्रांसपोर्टर ललित कुमार ने यह माल गुरप्रीत सिंह के ट्रक के माध्यम से भेजा था। 2 मई को सतौन के समीप हेवण में ट्रक गहरी खाई में गिर गया।

8 मई को ट्रक को खाई से बाहर निकाला गया तो मामले में संदेह पैदा हुआ। ट्रक में करीब 8 टन माल ही बरामद हुआ, जबकि लगभग 10 टन माल गायब था। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सिरमौर से की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से खुली साजिश की परतें

पुलिस टीम ने जांच अधिकारी सीता नेगी की अगुवाई में मामले की जांच आगे बढ़ाई और कालाअंब से लेकर अन्य स्थानों के निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि कालाअंब से रवाना होने के समय ट्रक पूरा माल लेकर जा रहा था, जबकि बद्रीपुर के पास पहुंचने तक ट्रक में काफी माल कम दिखाई दिया।

जांच के दौरान पुलिस के अनुसार यह भी सामने आया कि चालक ने कटासन के पास करीब 10 टन सरिया सौरव नामक व्यक्ति को 3.60 लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस के अनुसार चालक को इस सौदे के करीब तीन लाख रुपये मिल भी चुके थे।

खाई में गिराने से पहले घटनास्थल की रेकी का आरोप

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चालक ने कथित तौर पर ट्रक को खाई में गिराने से पहले घटनास्थल की रेकी की थी। जिस स्थान पर ट्रक को गिराया गया, वहां कुछ समय पहले एक पिकअप वाहन भी खाई में गिरा था और उसके परखच्चे उड़ गए थे। आरोप है कि इसी जगह को ट्रक हादसे के लिए चुना गया, ताकि घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

ट्रांसपोर्टर को दोबारा भेजना पड़ा 12 लाख का माल

माल गायब होने के बाद ट्रांसपोर्टर ललित कुमार को संबंधित पार्टी को करीब 12 लाख रुपये का सरिया दोबारा भेजना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिरमौर से मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान ललित कुमार को 60 हजार रुपये की रिकवरी भी करवाई गई। ट्रांसपोर्टर ने इस कार्रवाई के लिए नाहन पुलिस का आभार जताया है।

एसपी ने कहा- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले में निगरानी कैमरों की तस्वीरों सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में करीब 10 टन सरिया कटासन में 3.60 लाख रुपये में बेचे जाने की बात सामने आई है।

मामले के मुख्य आरोपी चालक और ट्रक मालिक गुरप्रीत सिंह ने अदालत से अग्रिम जमानत ले ली है। वहीं, कथित खरीददार सौरव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है।

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। बीमा कंपनी को भी मामले की जानकारी दी जा रही है, क्योंकि हादसे के बाद आरोपी की ओर से करीब आठ लाख रुपये का बीमा

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें