मजबूत बूथ ही संगठन की असली पहचान, कांग्रेस की विफलताएं गिनाएगी भाजपा — श्रीकांत शर्मा

मजबूत बूथ ही संगठन की असली पहचान, कांग्रेस की विफलताएं गिनाएगी भाजपा — श्रीकांत शर्मा
मजबूत बूथ ही संगठन की असली पहचान, कांग्रेस की विफलताएं गिनाएगी भाजपा — श्रीकांत शर्मा

Published:

सुंदरनगर।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कलौहड़ बूथ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही जिला, मंडल पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का मूल आधार उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि “बूथ सशक्तिकरण ही भाजपा की चुनावी जीत की असली ताकत है और हमें हर बूथ को इतना मजबूत बनाना है कि पार्टी का संदेश हर घर तक पहुंचे।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिसका श्रेय करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार केवल झूठे वादों और घोषणाओं तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की नीतियों से निराश हो चुकी है और बदलाव चाहती है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में है और कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करें और भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें