भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प—सौदान सिंह

भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प—सौदान सिंह
भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प—सौदान सिंह

Published:

मंडी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने मंडी के बूथ नंबर 81, पैलेस कॉलोनी-II, वार्ड नंबर 09, सैन मोहल्ला में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। यह पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलती है, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में पार्टी को मजबूत किया है। 1984 में मात्र 2 सीटों से शुरू हुआ सफर आज ऐतिहासिक बहुमत तक पहुंचा है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चलती है और यही कारण है कि आज देश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को और मजबूत करें तथा गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पार्टी के संदेश को पहुंचाएं। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें