शिक्षकों की कमी से पढ़ाई ठप: बिलासपुर में JBT भर्ती की मांग को लेकर अभिभावकों ने बुलंद की आवाज

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई ठप: बिलासपुर में JBT भर्ती की मांग को लेकर अभिभावकों ने बुलंद की आवाज
शिक्षकों की कमी से पढ़ाई ठप: बिलासपुर में JBT भर्ती की मांग को लेकर अभिभावकों ने बुलंद की आवाज

Published:

बिलासपुर।

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त चल रहे पदों को लेकर अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समितियों का धैर्य जवाब देने लगा है। इसी कड़ी में परनाली स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर से मिला और उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और ग्रामीणों ने उपनिदेशक के समक्ष स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से प्राथमिक स्तर पर JBT अध्यापकों के पद रिक्त होने के कारण बच्चों की नींव कमजोर हो रही है। लंबे समय से पद न भरे जाने के कारण बच्चों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है।

SMC सदस्यों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में अध्यापक न होने के कारण कई अभिभावक मजबूरी में अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार और विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कई ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि वे निजी स्कूलों की महंगी फीस वहन कर सकें।

शिक्षकों की कमी के कारण गरीब बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है, जिससे वे शिक्षा के समान अवसरों से वंचित हो रहे हैं।

ग्रामीणों और एसएमसी प्रतिनिधियों ने उपनिदेशक से पुरजोर आग्रह किया कि परनाली और आसपास के प्रभावित स्कूलों में जल्द से जल्द जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई, तो बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ग्रामीण कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें