मंडी।
देवभूमि हिमाचल में पैर पसारते नशे के दैत्य, विशेषकर 'चिट्टे' के खिलाफ अब युवा शक्ति एकजुट होने लगी है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला मंडी इकाई द्वारा अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 9 अप्रैल 2026 को “रन अगेंस्ट चिट्टा” मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशा मुक्त बनाने का कड़ा संदेश देना है।
NSUI के जिलाध्यक्ष अनित जसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह 5 किलोमीटर लंबी मैराथन प्रातः 6:30 बजे ऐतिहासिक सेरी मंच से शुरू होगी धावक सेरी मंच से दौड़ शुरू कर भीमाकाली ब्रिज, विक्टोरिया ब्रिज और चौहाटा बाजार होते हुए वापस सेरी मंच पर संपन्न करेंगे।
प्रतियोगिता को उत्साहजनक बनाने के लिए संगठन ने आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है:
प्रथम स्थान: ₹3100 नकद।
द्वितीय स्थान: ₹2100 नकद।
तृतीय स्थान: ₹1100 नकद।
चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और रिफ्रेशमेंट दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष अनित जसवाल ने जोर देकर कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा चिट्टा आज हमारे समाज और युवा पीढ़ी के लिए सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है।
इस अभियान के माध्यम से हम युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे की गर्त से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। नशे के खात्मे के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।
NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। संगठन ने जिला के समस्त युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 9 अप्रैल की सुबह भारी संख्या में सेरी मंच पहुंचकर इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनें और नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।