भाजपा का स्थापना दिवस—10 अप्रैल को सुक्खू सरकार के खिलाफ 'हुंकार', टोल टैक्स और चेस्टर हिल मामले पर घेरेगी बीजेपी

Published:

ऊना।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ऊना जिला भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने सुक्खू सरकार की 'जनविरोधी' नीतियों के खिलाफ 10 अप्रैल को ऊना में एक विशाल रोष रैली और प्रदर्शन करने का बड़ा संकल्प लिया।

विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

सत्ती ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के भीतर जो बयान दिया, धरातल पर टोल उससे कहीं अधिक वसूला जा रहा है। सत्ती ने चेस्टर हिल मामले पर मुख्यमंत्री के बयान को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम और अन्य अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट है कि नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किया गया है और भाजपा के पास वह आधिकारिक रिपोर्ट मौजूद है।

आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए सत्ती ने बताया कि अगले तीन दिनों के भीतर ऊना के विभिन्न मंडलों की अहम बैठकें बुलाई गई हैं। 10 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने रखेगी।

सतपाल सत्ती ने हरोली उत्सव के आयोजन पर भी कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने हिमाचल में आई भीषण आपदा से निपटने के लिए हजारों करोड़ रुपये भेजे हैं। प्रदेश सरकार का कर्तव्य था कि वह पैसा प्रभावित लोगों के दुख-दर्द बांटने और पुनर्वास पर खर्च करे, लेकिन सरकार उस राहत राशि का गलत इस्तेमाल कर उत्सवों और अन्य फिजूलखर्ची में लगा रही है।

स्थापना दिवस के मौके पर सत्ती ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और हिमाचल में कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को अब और सहन नहीं किया जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें