शिमला-मटौर हाईवे पर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की 3 महिलाएं बरामद

शिमला-मटौर हाईवे पर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की 3 महिलाएं बरामद
शिमला-मटौर हाईवे पर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की 3 महिलाएं बरामद

Published:

हमीरपुर।

जिला हमीरपुर के अंतर्गत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर स्थित 'टियाले दा घट्ट' क्षेत्र के एक निजी होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। सदर थाना प्रभारी कुलबन्त सिंह राणा के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में मौके से पंजाब की तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस को लंबे समय से इस निजी होटल में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। स्थानीय स्तर पर भी इस स्थान को लेकर काफी चर्चाएं थीं, जिसके बाद पुलिस लगातार होटल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। पुख्ता जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आपत्तिजनक स्थिति में महिलाओं को बरामद किया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी (ASP) हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि हिरासत में ली गई तीनों महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं और जांच में सामने आया है कि वे पहले भी कई बार इस होटल में आ चुकी हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई कदम उठाए हैं होटल संचालक और महिलाओं के खिलाफ पीटा (PITA) एक्ट की धारा 4, 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और उपमंडलाधिकारी हमीरपुर के समक्ष उनके बयान दर्ज किए गए हैं। सुरक्षा और काउंसलिंग के मद्देनजर तीनों को वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर भेजा गया है।

एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि हमीरपुर जिला में इस तरह का यह पहला बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। होटल संचालक से भी गहन पूछताछ जारी है।

इस तरह के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। होटल का उपयोग लंबे समय से अनैतिक कार्यों के लिए किया जा रहा था, जिसकी अब हर पहलू से जांच की जा रही है। — राजेश उपाध्याय, एएसपी हमीरपुर

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें