भाजपा स्थापना दिवस पर पूर्व सीएम धूमल ने किया ध्वजारोहण; कार्यकर्ताओं के त्याग और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Published:

हमीरपुर।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर में पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के गौरवशाली इतिहास और कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद किया।

समीरपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा आज जिस शिखर पर है, वह लाखों राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और बलिदान का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा पार्टी के पुरोधाओं ने शून्य से शिखर तक का सफर अनुशासन और समर्पण के बल पर तय किया है। भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि 'राष्ट्र प्रथम' की विचारधारा को समर्पित एक जीवंत आंदोलन है।

हमीरपुर बस स्टैंड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राकेश ठाकुर ने कहा कि सेवा, सुशासन और अंत्योदय भाजपा के मूल मंत्र हैं। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसका श्रेय बूथ स्तर पर काम करने वाले अनुशासित कार्यकर्ताओं को जाता है।

कार्यक्रम के पश्चात जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक राम कृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें सहकारिता की भावना को गांव-गांव तक पहुँचाने की रणनीति तैयार की गई।

बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक ने पार्टी कार्यालय में पूजा-अर्चना की और वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि दी।

इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा की महान विचारधारा और राष्ट्रभक्ति ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी के आदर्शों पर चलते हुए कार्यकर्ता निरंतर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें