इस बार कांग्रेस का 'बीज' ही समाप्त कर देंगे, ताकि फिर न मिले ऐसी जनविरोधी सरकार — जयराम ठाकुर

इस बार कांग्रेस का 'बीज' ही समाप्त कर देंगे, ताकि फिर न मिले ऐसी जनविरोधी सरकार — जयराम ठाकुर
इस बार कांग्रेस का 'बीज' ही समाप्त कर देंगे, ताकि फिर न मिले ऐसी जनविरोधी सरकार — जयराम ठाकुर

Published:

मंडी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के त्रयाम्बली बूथ पर आयोजित भाजपा स्थापना दिवस समारोह में ध्वजारोहण के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस के 'बीज' को ही

समाप्त कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में जनता को ऐसी जनविरोधी सरकार का शासन न झेलना पड़े।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार केंद्र से आने वाली विकास योजनाओं के बजट का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र की योजनाओं का पैसा विकास के बजाय 'मित्रों' की सुख-सुविधाओं, पेंशन और सैलरी पर खर्च किया जा रहा है।

प्रदेश के विकास के लिए हिमाचल में भाजपा सरकार का होना अनिवार्य है क्योंकि वर्तमान सरकार केंद्र की नीतियों को सही ढंग से लागू नहीं कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कर्ज के आंकड़ों को लेकर मुख्यमंत्री पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्रियों वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में औसत ऋण 10% था।

जयराम ठाकुर के अपने कार्यकाल में यह 7.2% था। मौजूदा मुख्यमंत्री ने महज साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में ही 16.50% ऋण लेकर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। जयराम ठाकुर ने बताया कि जब उन्होंने सत्ता छोड़ी थी, तब कर्ज 70 हजार करोड़ से कम था, जो आज बढ़कर 1 लाख 10 हजार करोड़ तक जा पहुँचा है।

फिजूलखर्ची का उदाहरण देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके समय में चेयरमैन का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया गया था, जिसे वर्तमान सरकार ने सीधे डेढ़ लाख रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि खुद मलाई काट रहे कांग्रेसी नेता अब प्रधानमंत्री मोदी और उन्हें गालियां दे रहे हैं, जिसका हिसाब जनता जल्द करेगी।

जयराम ठाकुर ने बताया कि आज से मंडी में शुरू हो रही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का मुख्य एजेंडा भी कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की रणनीति तैयार करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मंडी में जो थोड़ी बहुत कसर रह गई थी, उसे इस बार पूरा कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें