कांग्रेस की नाकामियों के खिलाफ भाजपा का शंखनाद – बूथ से शुरू होगा बदलाव : डॉ राजीव बिंदल

कांग्रेस की नाकामियों के खिलाफ भाजपा का शंखनाद – बूथ से शुरू होगा बदलाव : डॉ राजीव बिंदल
कांग्रेस की नाकामियों के खिलाफ भाजपा का शंखनाद – बूथ से शुरू होगा बदलाव : डॉ राजीव बिंदल

Published:

मंडी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 65, बेहल में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।

इस अवसर पर उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर इस जनविरोधी, भ्रष्ट और विफल कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकें।

डॉ. बिंदल ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा और बूथ सशक्तिकरण को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके बूथ कार्यकर्ता हैं, और जब बूथ मजबूत होता है तो जीत सुनिश्चित होती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करे और कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल में आज हर वर्ग परेशान है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है, और सरकार केवल झूठे वादों और घोषणाओं में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जनता को गुमराह किया और अब प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी लगातार बिगड़ रही है और आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है और अब जनता का विश्वास पूरी तरह खत्म हो चुका है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे जनता के बीच जाकर सच्चाई को उजागर करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि प्रदेश को विकास की नई दिशा देना है। इसके लिए बूथ स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुट जाएं और आने वाले समय में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार उस गति को रोकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो प्रदेश को स्थिरता, विकास और सुशासन दे सकती है।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने को कहा कि वे बूथ को मजबूत करेंगे और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-जन तक आवाज उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से आने वाले समय में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें