बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 6 कॉलेज छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 6 कॉलेज छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज
बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 6 कॉलेज छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

Published:

कोटखाई।

थाना कोटखाई के अंतर्गत कॉलेज के छात्रों के बीच हुई मारपीट का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। यह घटना बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान शुरू हुई आपसी कहासुनी का परिणाम बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता मोरियन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च 2026 को कॉलेज में चल रहे बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शाम करीब 5 बजे कॉलेज परिसर के बाहर आरोपितों ने मोरियन और उसके दोस्तों को घेर लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में शिकायतकर्ता और उसके साथियों को गंभीर चोटें आई हैं।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 6 आरोपितों से पूछताछ की और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की। साहिल राठौर (20 वर्ष), निवासी जोगिन्द्र नगर, जिला मण्डी, अभय सिंह राणा (20 वर्ष), निवासी सरकाघाट, जिला मण्डी, ऋतांश (21 वर्ष), निवासी सराहन, जिला शिमला,

शिवांश (20 वर्ष), निवासी रामपुर बुशैहर, जिला शिमला, शिवांश ठाकुर (20 वर्ष), निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर, विकास (20 वर्ष), निवासी धर्मशाला, जिला कांगड़ा।

पुलिस की कार्रवाई और धाराएं

पुलिस ने इस मामले में अभियोग संख्या 33/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(2), और 190 के अधीन मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने सभी 6 आरोपितों को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस जारी कर पाबंद कर दिया है। फिलहाल मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है ताकि घटना के पीछे के अन्य कारणों का पता लगाया जा सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें